संतकबीरनगर। खलीलाबाद क्षेत्र के गौरापार गांव में घर से सामान लेने निकली महिला के साथ मारपीट का मामला पुलिस के सामने आया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
सोना देवी निवासी गांव गौरापार ने बताया कि 28 अगस्त को सुबह 11 बजे के करीब वह अपने घर से गांव की ही एक दुकान पर सामान लेने जा रही थी। रास्ते में अकेला पाकर गांव का संजू और राम सकल गाली देते मारे-पीटे और जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है।