मवार की सुबह महिला अपने प्रेमी के साथ घर पर पहुंची और प्रेमी से शादी करने की बात कहने लगी। गांव के लोग दोनों को काफी समझाए बुझाए लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हुई। अंत में प्रेमी और प्रेमिका अपने परिजनों के साथ धनघटा में स्थित बाबा दानी नाथ मंदिर पर पहुंचे और एक दूसरे के गले में जय माल डाल दिए। पति ने इस शादी का विरोध नहीं किया।
क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला को सोमवार को मां की ममता नहीं डिगा पाई। अपने दो मासूम बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ शादी कर ली। इस दौरान मौजूद लोग महिला को समझाते रहे और बच्चे अलग बिलखते रहे, लेकिन वह अपने जिद पर अड़ी रही।
विज्ञापन
धनघटा क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की शादी वर्ष 2017 में गोरखपुर जिले के एक गांव में हुई थी। महिला दो बच्चों की मां है जिनकी उम्र सात और दो वर्ष है। महिला का पति मजदूरी करता है। गांव वालों का कहना है कि एक वर्ष पहले महिला और गांव निवासी एक युवक के बीच प्रेम प्रपंच शुरू हुआ था और महिला एक सप्ताह पहले अपने प्रेमी के साथ घर से फरार हो गई।
सोमवार की सुबह महिला अपने प्रेमी के साथ घर पर पहुंची और प्रेमी से शादी करने की बात कहने लगी। गांव के लोग दोनों को काफी समझाए बुझाए लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हुई। अंत में प्रेमी और प्रेमिका अपने परिजनों के साथ धनघटा में स्थित बाबा दानी नाथ मंदिर पर पहुंचे और एक दूसरे के गले में जय माल डाल दिए। इस बीच यह भी निर्णय हुआ कि दोनों बच्चे अपने पिता के साथ रहेंगे।