फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: स्कूटी सवारों पर गिरा पेड़, दो युवक गंभीर रूप से घायल

Sat, 17 Jan 2026 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
बरदहिया बाजार में स्कूटी पर पेड़ गिरने से घायल को अस्पताल ले जाते लोग-स्रोत जागरूक पाठक - फोटो : मृतका स्व​प्निल तिवारी।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के बरदहिया बाजार स्थित भेली मंडी में शुक्रवार को पेड़ गिरने से स्कूटी सवार युवक घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। गंभीर स्थित देखकर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बरदहिया बाजार के रहले वाले आयुष शर्मा (25) पुत्र राम भजन शर्मा फाइनेंस कंपनी में काम करते हैं। वह निजी बैंक में काम करने वाले मोहल्ले के अपने मित्र उज्ज्वल सिंह (26) पुत्र ह्रदयनरायण के साथ सुबह करीब दस बजे स्कूटी से आफिस जाने के लिए निकले थे। बरदहिया बाजार से कोतवाली रोड पर स्थित भेली मंडी के पास टायल्स की दुकान के सामने हरे पेड़ को बिना बैरिकेडिंग किए काटा जा रहा था। सड़क पार करते समय पेड़ स्कूटी सवार दोनों युवकों पर गिर गया। स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई। आयुष पेड़ के नीचे दब गए। आसपास के लोगों ने किसी तरह पेड़ को हटाकर उन्हें बाहर निकाला और दोनों को ई-रिक्शा से सीएचसी खलीलाबाद पहुंचाया। वहां डाक्टरों ने आयुष की कमर की हड्डी टूटने साथ ही पूरे शरीर पर गंभीर चोट होने की बात कहते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया और उज्ज्वल सिंह का इलाज शुरू कर दिया। बाद में आयुष के परिजन उसे नेदुला स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए। वहां भी डाक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए लखनऊ स्थित केजीएमयू रेफर कर दिया।

बरदहिया बाजार में स्कूटी पर पेड़ गिरने से घायल को अस्पताल ले जाते लोग-स्रोत जागरूक पाठक- फोटो : मृतका स्वप्निल तिवारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें