कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र निवासी किशोरी को युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया। पुलिस ने किशोरी की मां की शिकायत पर मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। कोतवाल ब्रजेंद्र प्रसाद पटेल ने बताया कि पीड़िता के पिता के मुताबिक 8 फरवरी को 16 वर्षीय पुत्री को अफताब खान निवासी अज्ञात सहयोगी अनुज व गोलू की मदद से शादी का झांसा देते हुए बहला-फुसलाकर भगा ले गया है।
खोजबीन करने के बाद भी बेटी के बारे में कुछ पता नही चल पाया। बेटी अपने साथ मोबाइल फोन और बैंक पासबुक भी साथ ले गई है। उसके बैंक खाते में 33 हजार रुपये भी हैं। कोतवाल ने बताया कि पीड़िता के पिता के प्रार्थनापत्र पर अफताब, अनुज व गोलू के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।