फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जनगणना के आंकड़ों के भौतिक सत्यापन की हो व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चा ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सोमवार को कलक्ट्रेट में एडीएम को सौंपा। इससे पहले मोर्चा के सदस्यों ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि जनगणना की हाउस लिस्टिंग प्रक्रिया में पारिवारिक कैटेगरी के संदर्भ में जानकारी देनी है, लेकिन इसमें ओबीसी का ऑप्शन नहीं है। इससे स्पष्ट है कि ओबीसी की जातिगत गणना इस राष्ट्रीय जनगणना में नहीं की जा रही है। एप के माध्यम से जनगणना का कार्य डिजिटल रूप में किया जाएगा। इस एप में जो जानकारी दर्ज की जाएगी, इसका कोई भौतिक रूप में रिकॉर्ड नहीं होगा और न ही यह जानकारी मांगे जाने पर मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

जनगणना पूर्णत: डिजिटल होने के कारण इसके आंकड़े सही होंगे ऐसा भी नहीं माना जा सकता है। इसलिए मोर्चा यह मांग करता है कि जनगणना के आंकड़ों के भौतिक सत्यापन की पारदर्शी व्यवस्था बनाई जाए। इस दौरान जिलाध्यक्ष धनंजय कुमार, शिव कुमार चौहान, आनंद कुमार गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें