फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जिला अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के भकठान पुरवा-गोसाईपुर निवासी एक युवक को परिजन सोमवार दोपहर जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित किया गया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अस्पताल से प्राप्त मेमो के अनुसार भकठान पुरवा-गोसाईपुर निवासी विपुल पुत्र वीरेंद्र को उसकी मां सीता देवी सोमवार की दोपहर करीब 2:25 बजे अचेत अवस्था में लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचीं। चिकित्सकों ने युवक की जांच की तो उसे मृत पाया। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने कोतवाली खलीलाबाद पुलिस को मेमो भेजकर सूचना दी।
सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक महेश्वरी प्रसाद ने आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु शवगृह भेज दिया। कोतवाल जय प्रकाश दूबे का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें