फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सजे शिवालय, आज उमड़ेगा श्रद्धालुओं का रेला

Sun, 02 Aug 2026 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
तामेश्वरनाथ शिव मंदिर के सामने लगी बैरिकेडिंग। संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर/हरिहरपुर। सावन के पहले सोमवार को श्रद्धालुओं की शिवालयों में भारी भीड़ उमड़ेगी। इसको देखते हुए मंदिर समिति और प्रशासन की ओर से व्यवस्था पूरी कर ली गई है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बैरिकेडिंग की गई है तथा वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

जनपद के प्रसिद्ध मंदिर तामेश्वरनाथ धाम में श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचते हैं। सुरक्षा की दृष्टि से धनघटा, नेतवापुर में बैरिकेडिंग करके बड़े वाहनों पर रोक दिया गया है। पुलिस बल भी तैनात किए गए हैं। जनपद में शिवभक्तों की सर्वाधिक भीड़ पौराणिक तामेश्वरनाथ धाम में होगी। जहां जिले भर से हजारों श्रद्धालु शिव का जलाभिषेक करेंगे। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई परेशानी न होने पाए इसके लिए जिला प्रशासन और स्थानीय मंदिर कमेटी ने तैयारी पूरी कर ली है। शिव मंदिर के सामने लगने वाली श्रद्धालुओं की लाइनों के लिए बैरिकेडिंग का कार्य पूरा कर लिया गया है। पोखरे के किनारे लगने वाली लाइन की सुरक्षा के लिए पोखरे की सीढ़ियों पर बैरिकेडिंग लगा दी गई है। पूर्व प्रधान नरेंद्र नाथ भारती, शशांक भारती ने बताया कि सोमवार को मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रहेगी। सरयू से जल लेकर आने वाले कांवड़ियों के ठहरने का भी इंतजाम किया गया है।
सुरक्षा के मद्देनजर मंदिर परिसर में पुलिस बल तैनात रहेगा। मंदिर परिसर की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। भीड़ को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। परिसर में स्थित पोखरे की सुरक्षा के लिए गोताखोरों की तैनाती रहेगी। किसी अनहोनी से निपटने के लिए फायर विभाग की गाड़ी भी परिसर में तैनात रहेगी।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नगर पालिका से सचल पेयजल और शौचालय की सुविधा भी परिसर में उपलब्ध रहेगी। श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य समस्या से निपटने के लिए परिसर में चिकित्सकों की टीम भी लगाई गई है।
बच्चों के गुम होने की सूचना के लिए पुलिस खोया-पाया केंद्र भी स्थापित किया जाएगा। अनिल भारती, ओम अनुपम भारती ने बताया कि एक महीने तक चलने वाले सावन मेले में हर सोमवार को मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें