फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: त्रुटिरहित मतदाता सूची के लिए चलेगा विशेष अभियान

Wed, 21 Jan 2026 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार अर्हता तिथि एक जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान चल रहा है। मतदाता सूची की त्रुटियों को दूर करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए 27 व 31 जनवरी और एक व पांच फरवरी की तिथि निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

डीएम आलोक कुमार ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने 31 जनवरी व एक फरवरी की विशेष अभियान की तिथि निर्धारित की है। साथ ही जनपद स्तर पर 27 जनवरी व पांच फरवरी को सुबह 10:30 बजे से सायं 4:30 बजे तक बीएलओ बूथों पर रहकर छूटे मतदाताओं को जोड़ने आदि का कार्य करेंगे। साथ ही मतदेय स्थलों पर चौपाल का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी एसडीएम को नियत तिथि से दो दिन पहले बीएलओ, सुपरवाइजर, कोटेदार, पंचायत सहायक के माध्यम से डुग्गी मुनादी एवं व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि अर्ह मतदाताओं को जानकारी हो सके। चौपाल के दौरान प्रत्येक मतदेय स्थल पर आंगनबाड़ी, आशा, पंचायत सहायक, रोजगार सेवक, ग्राम पंचायत अधिकारी, अध्यापक, शिक्षा मित्र व अनुदेशक उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें