फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: तीन युवकों पर किशोरी को आत्महत्या के लिए उकसाने की प्राथमिकी दर्ज

Tue, 10 Feb 2026 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर/हाटा। कोतवाली क्षेत्र की किशोरी गांव के एक युवक की हरकत से तंग आकर दो दिन पूर्व खुदकुशी कर ली थी। पुलिस ने इस मामले में गांव के तीन युवकों पर आत्महत्या के लिए उकसाने की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मुख्य आरोपी अजीज को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। बाकी दोनों आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। किशोरी की मां के बयान और साक्ष्य के आधार पर पुलिस दुष्कर्म और पाॅक्सो एक्ट की धारा बढ़ा सकती है। हाटा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी की मां का आरोप है कि अजीज ने उसकी बेटी से खेत में दुष्कर्म किया और इसके दोस्तों ने वीडियो बना लिया। अजीज वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर किशोरी पर गलत कार्य के लिए दबाव डालता था। बेटी ने युवक की करतूत अपनी मां से बताई। सात फरवरी को सुबह मां कोतवाली में तहरीर देने गई।
पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया। वापस पहुंची तो बेटी ने खुदकुशी कर ली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई। पुलिस ने मां की तहरीर पर अजीज, शहबाज और समीर पर अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने की प्राथमिकी दर्ज की। कोतवाल संजय दुबे ने बताया कि अजीज को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें