फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जिस गांव में बनी टंकी वहीं के लोगों को नहीं मिल रहा पानी

Tue, 10 Feb 2026 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
ओवर हेंड टैंक के खबर में परिचर्चा-सुभाष उपाध्याय ,ग्राम बिशुनपुरा।संवाद
विज्ञापन
जौरा बाजार। फाजिलनगर ब्लॉक का एक गांव ऐसा भी है, जहां पानी टंकी बनी है लेकिन उसी गांव के लोगों को पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। इस टंकी से तीन गांवों को आपूर्ति की जानी है, लेकिन यह एक गांव के कुछ टोलों तक सिमट कर रह गई है।
विज्ञापन

तीन करोड़ 42 लाख 86 हजार की लागत से ग्राम सभा नोनिया पट्टी में वर्ष 2023 में कार्यदायी संस्था एमसीसी लिमिटेड की ओर से सौर ऊर्जा से संचालित पानी की टंकी का निर्माण कराया गया। इस टंकी से तीन गांवों लाभान्वित करने के लिए 13 किलोमीटर 943 मीटर पाइपलाइन बिछाई जानी थी।
लेकिन कार्यदायी संस्था ने अब तक ग्राम सभा नोनिया पट्टी के साथ हनुमान गंज को छोड़कर बाकी पूरे नोनिया पट्टी ग्राम सभा में पानी की आपूर्ति लगभग डेढ़ वर्ष से की जा रही है। इसके अतिरिक्त ग्राम सभा बिशनपुरा जौराबाजार के मुगलही को भी इसी टंकी से आपूर्ति दी जानी है। लेकिन, अभी पाइप ही पूरी तरह नहीं बिछाया गया है।
विज्ञापन

इसके कारण लोगों पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। सात हजार की आबादी को पानी मिलना है।

ओवर हेंड टैंक के खबर में परिचर्चा-सुभाष उपाध्याय ,ग्राम बिशुनपुरा।संवाद

ओवर हेंड टैंक के खबर में परिचर्चा-सुभाष उपाध्याय ,ग्राम बिशुनपुरा।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें