फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग दुर्घटना में साइकिल सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी समारोह से लौट रहे शख्स की हादसे में मौत
विज्ञापन

मगहर। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित लक्ष्मी धर्मकांटा के पास मंगलवार रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार शख्स की मौत हो गई। वह खलीलाबाद से साइकिल से शादी समारोह से घर लौट रहा था और हादसे में जान चली गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बुधवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से पीड़ित परिजनो का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

नगर पंचायत मगहर के मोहल्ला तिवारी टोला निवासी 50 वर्षीय आजाद त्रिपाठी पुत्र स्वर्गीय रवींद्र नाथ त्रिपाठी मंगलवार रात साइकिल से खलीलाबाद स्थित एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। समारोह में शामिल होने के बाद देर रात साइकिल से घर लौट रहे थे। अभी नेशनल हाईवे स्थित लक्ष्मी धर्मकांटा के पास पहुंचे ही थे कि उसी दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए। घटना की सूचना पर मगहर चौकी पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। चौकी इंचार्ज हरिनारायण दीक्षित ने बताया कि मृत व्यक्ति की पहचान मौके पर पहुंचे परिजनों ने आजाद त्रिपाठी पुत्र स्वर्गीय रवींद्रनाथ त्रिपाठी के रूप में की है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें