फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर से युवक की लाश मिली, हत्या की आशंका

विज्ञापन
चंदहर गांव के समीप नहर पुलिया में मिली लाश के बारे में जानकारी लेते महुली के एसओ। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
नहर में मिली युवक की लाश, हत्या की आशंका
विज्ञापन

धनघटा। महुली क्षेत्र के कोडरा गांव के पास सरयू नहर की पटरी पर खड़ी लावारिस बाइक को देख लोगों ने बाइक चालक के नहर में डूबने की आशंका जताई। इसके बाद पुलिस ने गोताखारों की मदद से तलाश कराई तो युवक का शव नहर से बरामद कर लिया गया। शव की पहचान कोडरा गांव के रहने वाले महेंद्र के रूप में हुई। युवक के शरीर पर कई चोट के निशान हैं। इसके चलते परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पत्नी को बहन के घर छोड़ कर वापस लौट रहे महेंद्र के गायब होने से परिजन पहले से ही अनहोनी से भयभीत थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर पुलिस की नजर टिकी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के कोडरा निवासी महेंद्र यादव (40) पुत्र राजबली सोमवार को अपनी पत्नी सरोज देवी को बहन के घर गोरखपुर जिले के सहजनवां क्षेत्र के भरपई छोड़ने गए थे। बहन के घर पत्नी को छोड़कर मंगलवार की देर शाम वह वापस घर लौट रहे थे लेकिन रात तक घर नहीं पहुंचे। इधर, बुधवार की सुबह नित्य क्रिया के लिए निकले कुछ ग्रामीण चंदहर गांव के समीप सरयू नहर पुलिया पर लावारिस हाल में बाइक खड़ी देखा। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो पता चला कि बाइक महेंद्र नाम के युवक की है। पहले ग्रामीणों ने शव को नहर में ढूंढा, लेकिन जब नहीं मिला तो पुलिस ने गोताखोरों की मदद लेकर शव को बरामद कर लिया। पीड़ित परिजनों ने शव के शिनाख्त की। पीड़ित भाई अवधेश कुमार ने बताया कि बहन के यहां एक दिन रहने के बाद मंगलवार की देर शाम भाई महेंद्र बाइक से घर लौट रहे थे। काफी देर तक जब वह घर नही पहुंचे तो मन में अनहोनी की आशंका से महेंद्र की मोबाइल पर फोन लगाया गया। फोन स्विच ऑफ मिला। बाद में भांजा गोलू से पूछा गया तो बताया कि मामा ने मगहर पहुंचने की बात बताई थी। परिजन पूरी रात परेशान रहे। सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचा तो नहर की पुलिया पर महेंद्र की बाइक खड़ी मिली। महेंद्र के नहर में गिरने की आशंका हुई। चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों में चोट के निशान देख कर भाई महेंद्र की हत्या कर शव नहर में फेंके जाने की आशंका जताई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की तैयारी शुरू की। एसओ प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें