फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कर्म के अनुसार ही जीव की गति होती है

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिहरपुर। नाथनगर ब्लॉक के मुकुंदपुर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में बृहस्पतिवार को कथा वाचक आचार्य हरिकेश पांडेय ने कहा कि कर्म के अनुसार ही जीव की गति होती है। भागवत कथा श्रवण से जीव को मोक्ष प्राप्त होता है।
विज्ञापन

उन्होंने सृष्टि के उद्भव और समापन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कर्म के अनुरूप जीव माता के गर्भ में पलता और बढ़ता है। कथा में आगे कहा कि सनकादि ऋषियों के श्राप से जय और विजय ने दैत्य माता दिती के गर्भ से हिरण्याक्ष और हिरण्यकशिपु के रूप में जन्म लिया। हिरण्याक्ष ने पृथ्वी को पाताल में ले जाकर छिपा दिया था। तब ब्रह्मा जी की नाक से भगवान विष्णु ने वराह अवतार लेकर पृथ्वी का उद्धार किया और हिरण्याक्ष का वध किया।
उन्होंने कहा कि दक्ष प्रजापति के यज्ञ में शिव का अपमान देख सती जी अपने प्राणों की आहुति दे देती हैं। सती के अग्नि में समाहित होने पर भगवान शिव क्रोधित हो जाते हैं और वीरभद्र को यज्ञ विध्वंस कर दक्ष को दंडित करने का आदेश देते हैं। वीरभद्र दक्ष का गला काट देते हैं बाद में उनकी पत्नी के अनुनय विनय करने पर बकरे का सिर जोड़ देते हैं।
विज्ञापन

कथा में यजमान सिद्धनाथ शुक्ल और कलावती देवी ने व्यास पीठ की आरती उतारी। इस मौके पर पंडित ज्वाला प्रसाद त्रिपाठी, सुभाष शुक्ल, सुरेश शुक्ल, हरिहर शुक्ल आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें