फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: रामकथा के अमृत से सराबोर होगा खलीलाबाद

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शहर के जूनियर हाईस्कूल मैदान में 18 से 24 नवंबर तक अखिल भारतीय श्रीराम-नाम जागरण मंच एवं कल्याण सेवा संस्थान के तत्वावधान में सात दिवसीय श्रीराम कथा एवं पर्यावरण संरक्षण यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इसमें स्वामी विष्णु दास प्रवचन करेंगे। कथा प्रतिदिन अपराह्न तीन बजे से शाम सात बजे तक होगी।
विज्ञापन

यह जानकारी अभिलाष भट्ट ने दी। उन्होंने बताया कि इस आयोजन की विशेषता यह है कि इसका उद्देश्य केवल धार्मिक अनुष्ठान तक सीमित नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव की चेतना जगाना भी है। रामकथा से मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने, पर्यावरण संरक्षण, बेजुबान प्राणियों की सेवा, गरीब बच्चों की शिक्षा में सहयोग और उपेक्षित प्रतिभाओं को सम्मान दिलाने का संकल्प लिया जाएगा।
प्रतिदिन सुबह आठ से दस बजे तक यज्ञ होगा। 24 नवंबर को पूर्णाहुति के साथ महोत्सव का समापन होगा। प्रतिदिन श्रोताओं के लिए भोजन प्रसाद की व्यवस्था भी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें