महुली। महुली क्षेत्र के कुशहवा में पेट्रोमैक्स से आग लगने के चलते एक झोपड़ी जलकर राख हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार, कुशहवा में रोहित गुमटी में एक दुकान चलाते हैं। शुक्रवार को गुमटी में रखे पेट्रोमेक्स में लीकेज के चलते आग लग गई। जब तक लोग आग बुझाने का प्रयास करते आग ने पूरी झोपड़ी को अपने आगोश में ले लिया।