बरदहिया बाजार में उनी कपड़ों की खरीदारी करते हुए लोग । संवाद
- फोटो : udhampur news
संतकबीरनगर। मौसम के करवट लेने से ठंड बढ़ गई है। इसका असर रविवार को बरदहिया बाजार में दिखा। ऊनी कपड़ों की खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इससे जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। जाम खत्म कराने के लिए पुलिस कर्मियों को लगाया गया। इसके बाद थोड़ी राहत मिली।
पूर्वांचल की सबसे बड़ी कपड़ा मंडी बरदहिया बाजार में इस समय ऊनी कपड़ों की खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ रही है। शनिवार से लगने वाली इस बाजार में स्वेटर, जैकेट, साल, मोफलर, ऊनी मोजा, कंबल आदि की बिक्री जमकर हो रही है। ठंड के मौसम में ऊनी कपड़ों का यह बाजार गर्म हो गया है। सुबह से लेकर देर शाम तक खरीदारी होती रही। यहां से सुल्तानपुर, गोरखपुर, आजमगढ़, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर सहित विभिन्न जनपदों से व्यापारी भी कारोबार के सिलसिले में आते हैं। बाजार में खरीदारों की भीड़ बढ़ने से दिन में कई बार जाम की स्थिति उत्पन्न हुई। जिससे लोगों को आने-जाने में दुश्वारियां झेलनी पड़ीं। खासकर आस-पास के गांवों के लोगों को परेशान होना पड़ा। वजह यह है कि इनके आने-जाने का यही एक मात्र रास्ता है। इस क्षेत्र के निवासी आलोक कुमार, विवेक आदि ने बताया कि इस समय बरदहिया बाजार में खरीदारों की भीड़ बढ़ गई है, जिसके कारण जाम की समस्या झेलनी पड़ती है। हालांकि यहां के दुर्गा मंदिर के पास पुलिस कर्मियों को लगाकर जाम से राहत के प्रयास किए गए हैं।
बरदहिया बाजार में उनी कपड़ों की खरीदारी करते हुए लोग । संवाद- फोटो : udhampur news
बरदहिया बाजार में उनी कपड़ों की खरीदारी करते हुए लोग । संवाद- फोटो : udhampur news