फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 25 हजार के इनामी गैंगस्टर को पुलिस टीम ने दबाेचा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में लंबे समय से फरार 25 हजार रुपये के इनामी वांछित को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। उसे मंझरिया तिराहा के पास से दबोचा गया। पुलिस आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गई।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान राज प्रताप सिंह निवासी गड़सरपार, थाना कोतवाली खलीलाबाद के रूप में हुई है। उसके खिलाफ वर्ष 2025 में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में गिरफ्तारी न होने पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश दूबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक 31 अक्तूबर 2025 को आरोपी के आपराधिक इतिहास को देखते हुए कोतवाली खलीलाबाद में उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसके बाद से आरोपी फरार था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कोतवाली खलीलाबाद में चोरी और गैंगस्टर एक्ट समेत कई आपराधिक प्राथमिकी दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें