मगहर। महान सूफी संत कबीर की निर्वाण स्थली पर मकर संक्रांति के अवसर पर खिचड़ी मेल का आयोजन हुआ। तकरीबन एक महीने तक चलने वाले इस मेले में श्रद्धालुओं के साथ ही साथ बच्चे भी भाग ले रहे हैं। यहां पर तरह-तरह के मनोरंजन के इंतजाम किए गए हैं।
सीमावर्ती जनपदों के साथ ही साथ विभिन्न राज्यों के लोग भी इस मेले में शामिल हो रहे हैं। बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में लोगों ने संत कबीर को नमन करने के बाद मेले का आनंद लिया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में चलने वाला यह मेला आगे एक माह तक चलेगा। श्रद्धालु इस मेले में पहुंच रहे हैं। कबीर समाधि, कबीर मजार, कबीर गुफा और महादेव मंदिर में लोगों ने भक्ति भावना के साथ पूजा-अर्चना की।
वहीं निर्वाण स्थली के सामने लगे मेले में झूलों पर बच्चे और बड़े ज्वाइंट ह्वील, ट्रेन, जिग जैग, गोलचक्कर, नाव का झूला, ट्रेन में झूलते दिख रहे हैं। बच्चों के लिए मेला क्षेत्र में झूले एक तरफ लगाए गए हैं। इन झूलों का आनंद लेते बच्चों की टीम को देखा जा सकता है। मीना बाजार में महिलाओं की टीम तरह तरह के सामानों के साथ शृंगार के सामानों की खरीदारी करती दिखी, तो वहीं नाश्ता पानी के लिए बनाए गए स्टाल में परिवार के लोग एक साथ मेले में बनने वाली मिठाइयों का भी आनंद लिया। मेला देखने के साथ ही महिलाएं घरेलू सामान खरीदने में व्यस्त थी तो वहीं बच्चों ने झूले का आनंद लिया।
चाट, गोलगप्पे खाने वालों की भीड़ सी लगी रही। पुरुष महिलाएं भी इसमें पीछे नहीं रही। लोग, खासकर बच्चे परिसर में लगे बड़े बड़े झूले, नाव के झूले आदि का आनंद लेते नजर आ रहे थे। इस बीच सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस चप्पे चप्पे पर मौजूद रही। मेला देखने के बाद बच्चों के हाथों में जहां छोटे छोटे खिलौने, गुब्बारे, गेंद लिए थे। वहीं, लोगों के हाथों में मेले की शोभा बढ़ा रहे खजले की दुकानों से खजले लेने में मशगूल, उनके हाथों में खजले कई पैकेट भी देखी गई। यहां हर तरह के सामान सस्ते व अच्छे रेट से मिलने के कारण सजी दुकानें लोगों को आकर्षित कर रही है।
मगहर में लगा मेला, लोग उठा रहे आनंद-संवाद- फोटो : तंबाकूमुक्त स्कूल पर लगा बोर्ड। स्रोत : विभाग
मगहर में लगा मेला, लोग उठा रहे आनंद-संवाद- फोटो : तंबाकूमुक्त स्कूल पर लगा बोर्ड। स्रोत : विभाग
मगहर में लगा मेला, लोग उठा रहे आनंद-संवाद- फोटो : तंबाकूमुक्त स्कूल पर लगा बोर्ड। स्रोत : विभाग