फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: तीरंदाजी में भाई-बहन ने जिले का किया नाम रोशन, जीते चार मेडल

Fri, 16 Jan 2026 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
तीरअंदाजी में गोल्ड मेडल पाए अनिल बीच में-स्रोत ​खिलाड़ी
विज्ञापन
मगहर। तीरंदाजी का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाड़ियों ने जिले का नाम रोशन किया। भारतीय खेल प्राधिकरण कोलकाता में 11 से 13 जनवरी तक आयोजित आल इंडिया इंटर साईं आर्चरी चैंपियनशिप में भाई बहन ने गोल्ड मेडल हासिल किया है।
विज्ञापन


तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष डॉण राकेश मिश्र ने बताया कि हैंसर बाजार के धौरहरा की संध्या और उनका भाई अनिल मगहर में तीरंदाजी का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। वे विभिन्न प्रतियोगिताओं में जनपद का प्रतिनिधित्व करते रहते हैं। भारतीय खेल प्राधिकरण कोलकाता में आयोजित ऑल इंडिया इंटर आर्चरी चैंपियनशिप में संध्या ने जूनियर कंपाउंड इंडिविजुअल में दो गोल्ड मेडल तथा मिक्सड में एक गोल्ड मेडल प्राप्त किया।
अनिल ने इसी चैंपियनशिप में जूनियर इंडिविजुअल में एक गोल्ड मेडल और रैंकिंग स्कोरिंग में एक सिल्वर मेडल जीतकर जिले और परिवार का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष राकेश मिश्रा एवं सेक्रेटरी त्रयंबक उपाध्याय ने बताया कि वर्तमान समय में खेल के माध्यम से कॅरिअर संवारने का अच्छा माहौल है। खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रशिक्षण के लिए आवश्यक सुविधाएं मिल रही हैं। एसोसिएशन का उद्देश्य जनपद की खेल प्रतिभाओं को निखारने के साथ ही उनको खेल कोटे के माध्यम से विभिन्न सरकारी सेवाओं में नियुक्ति पाने का अवसर भी उपलब्ध कराना है।

तीरअंदाजी में गोल्ड मेडल पाए अनिल बीच में-स्रोत खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें