फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मगहर में किसान मेला व रबी गोष्ठी आज

Mon, 22 Dec 2025 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। किसान सम्मान दिवस के अवसर 23 दिसंबर को जनपद स्तरीय किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी के साथ जनपद स्तरीय रबी गोष्ठी का आयोजन मगहर स्थित ऑडिटोरियम में सुबह 11 बजे से किया गया है।
विज्ञापन


उप कृषि निदेशक डॉ. राकेश कुमार सिंह बताया कि 23 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस के अवसर पर यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि किसान मेले में कृषि एवं कृषि से संबंधित सहयोगी विभागों व कृषि निवेश आपूर्तिकर्ता के स्टाल लगाए जाएंगे। कृषि तथा संबद्ध विभागों उद्यान विभाग, पशु पालन विभाग व मत्स्य विभाग के द्वारा कृषकों को कृषि वैज्ञानिक एवं विशेषज्ञों द्वारा नवीन तकनीकी जानकारी दी जाएगी। साथ ही कृषि, उद्यान विभाग, पशु पालन विभाग व मत्स्य विभाग के चयनित कृषकों को पुरस्कृत किया जाएगा। जनपद स्तरीय किसान मेला, कृषि प्रर्दशनी, रबी गोष्ठी के सफल आयोजन के लिए सीडीओ ने जनपद के समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि मेले में विभागीय स्टाल लगवाना सुनिश्चित करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें