फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: चक निर्धारण के विवाद में चकबंदी दफ्तर में हंगामा, एसीओ से नोकझोंक

Thu, 08 Jan 2026 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
धनघटा ​थाने पर तहरीर देने पहुंचे चकबंदी विभाग के लेखपाल-संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
धनघटा। बुधवार की शाम चकबंदी विभाग कार्यालय में सहायक चकबंदी अधिकारी और किसान के बीच जमकर विवाद हुआ। एक-दूसरे के प्रति अपशब्दों का प्रयोग किया गया। सहायक चकबंदी अधिकारी ने किसान पर अपशब्द कहने, अमर्यादित व्यवहार करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने तो किसान ने सहायक चकबंदी अधिकारी पर 2,00,000 रुपये रिश्वत लेने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


सहायक चकबंदी अधिकारी उदिता पांडेय का आरोप है कि बुधवार की शाम वह कार्यालय में कामकाज कर रही थीं। उसी समय मल्लेहपुर गांव के लालकेश यादव पुत्र बिहारी यादव व रामपुर दक्षिणी गांव के विजय यादव पुत्र राम प्रसाद आए और चकबंदी नियमों के विपरीत चक निर्धारण के लिए दबाव बनाने लगे। मना करने पर दोनों आग बबूला हो गए और अपशब्द कहते हुए सरकारी अभिलेख को फाड़ने की कोशिश करने लगे। इतना ही नहीं दोनों लोगों ने मारने पीटने की धमकी भी दी। स्टाफ के लोगों ने समझा-बुझाकर उन्हें शांत कराया।

दूसरी तरफ लालकेश पुत्र बिहारी का आरोप है कि सहायक चकबंदी अधिकारी उदिता पांडेय ने हम दो भाइयों के बीच सहमति के आधार पर चक निर्धारण करने के लिए 2,00,000 रुपये रिश्वत मांग रही थीं। काफी सिफारिश के बाद भी वह नहीं मानीं तो रिश्वत की रकम उनको दे दी। इसके बाद भी चक का निर्धारण नहीं कीं। चक निर्धारण की मांग को लेकर जब कार्यालय में पहुंचा तो सहायक चकबंदी अधिकारी आग बबूला हो गईं और जोर-जोर से चले जाने के लिए कहने लगीं। जब इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से करने की बात कही तो उन्होंने अपशब्द कहते हुए फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए दोनों लोगों ने थाने में तहरीर दे दी है। थाना प्रभारी जयप्रकाश दुबे ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें