फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मगहर कबीर चौरा समेत सार्वजनिक स्थलों पर चला सफाई अभियान

Sun, 04 Jan 2026 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मगहर कबीर चौरा पर सफाई अ​भियान चलाते एसपी-स्रोत पुलिस
विज्ञापन
संतकबीरनगर/मगहर। पुलिस टीम ने अभियान के तहत शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, मुख्य मार्ग, उपवन, पार्क, बाजार, एवं अन्य भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर सघन साफ-सफाई की। प्लास्टिक उन्मूलन एवं स्वच्छता पर जोर दिया। एडीजी जोन के निर्देश पर रविवार सुबह एसपी संदीप कुमार मीना के नेतृत्व में मगहर के कबीर चौरा परिसर में सघन सफाई अभियान चलाया गया। प्रशिक्षु कांस्टेबल के साथ अन्य लोगों ने पूरे परिसर से गंदगी और कचरे को साफ किया।
विज्ञापन

एसपी संदीप कुमार मीणा ने कहा कि सफाई का हमारे जीवन में बड़ा महत्व है। स्वच्छ वातावरण से शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है। अपने आस-पास गंदगी न रहे और स्वच्छता बनाए रखना हम सभी का दायित्व है। विशेष सघन सफाई अभियान का उद्देश्य धार्मिक व ऐतिहासिक महत्व वाले कबीर चौरा परिसर को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित बनाना है। स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि इसे नियमित रूप से अपनाना चाहिए।
कबीर चौरा जैसे ऐतिहासिक और आध्यात्मिक स्थल पर देश-विदेश व प्रदेश से श्रद्धालु और पर्यटक आते रहते हैं। ऐसे में यहां साफ-सफाई बनाए रखना प्रशासन और समाज दोनों की जिम्मेदारी बनती है। इस दौरान पुलिस प्रशासन, स्थानीय पुलिस बल तथा सफाई कर्मियों ने पूरे परिसर में झाड़ू लगाकर कूड़ा-कचरा एकत्र किया। मंदिर परिसर, श्रद्धालुओं के आवागमन वाले रास्ते, पार्किंग स्थल, शौचालय परिसर सहित आसपास के क्षेत्रों की विशेष रूप से सफाई कराई गई। जगह-जगह जमा गंदगी, पॉलिथीन और अन्य अपशिष्ट को हटाकर परिसर को साफ-सुथरा किया गया।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी पंकज कुमार पांडेय, आरआई राम बली यादव, चौकी इंचार्ज मनीष कुमार जायसवाल, एसआई माहेश्वर चौधरी, दीवान राम आश्रय यादव, दीवान करम चंद्र चौधरी, अनिल कुमार यादव, बृजेश चौरसिया, रमेश यादव, गिरिजेश कुमार, कृष्ण नारायण गौड, अर्जुन पाल आदि मौजूद रहे।
पुलिस कर्मियों ने की बौद्ध स्तूप स्थल की सफाई
धर्मसिंहवा। रविवार को पुलिस कर्मियों ने श्रमदान कर थाना परिसर व सार्वजनिक स्थलों पर सफाई की। धर्मसिंहवा एसओ हरिकेश भारती के नेतृत्व में रविवार को थाने के सभी पुलिसकर्मियों ने थाना परिसर के महिला छात्रावास, शौचालय, बैरक, कार्यालय व अन्य स्थानों की सफाई की। धर्मसिंहवा कस्बे में राम जानकी कुटी धर्मशाला परिसर व बौद्ध स्तूप स्थल पर फैली गंदगी को साफ किया। एसओ ने बताया कि अपर पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर पूरे जोन में यह साफ सफाई का अभियान आयोजित किया गया था। संवाद
महुली पुलिस ने चलाया पॉलिथीन मुक्त अभियान
महुली/धनघटा। सुबह करीब 8:30 बजे से महुली टैक्सी स्टैंड पर सीओ धनघटा अभय नाथ मिश्रा और महुली थानध्यक्ष रजनीश राय के साथ पुलिस कर्मियों ने पॉलिथीन मुक्त अभियान चलाया। पॉलिथीन और कूड़ा करकट को साफ किया। नववर्ष के चलते लोगों ने चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर पॉलिथीन और अन्य कूड़ा छोड़ दिया था। सीओ अभय नाथ मिश्रा ने बताया कि सफाई अभियान में सभी लोगों के सहयोग की जरूरत है। जब तक आम जनता जागरूक नहीं होगी, सार्वजनिक स्थानों से गंदगी समाप्त नहीं होगी। उन्होंने लोगों से अपने आसपास गंदगी ना फैलने देने की अपील की। इस दौरान एसआई अजीत सिंह, शोभनाथ मिश्रा, देवेंद्र तिवारी, जगन्नाथ यादव, अनुज यादव, एसएसआई परवेज अहमद, कांस्टेबल अरविंद यादव, राजमंगल यादव, सुनील सिंह, सौरभ शुक्ला, अंकित पटेल, अनुज यादव, रविकांत, राजकिशोर, रंजीत यादव, श्रवण कुमार, अजय भारती, पूजा चौहान, पुष्पा यादव, नेहा आदि मौजूद रही।

मगहर कबीर चौरा पर सफाई अभियान चलाते एसपी-स्रोत पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें