फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मतदाता पुनरीक्षण अभियान में सहयोग का आह्वान

Thu, 08 Jan 2026 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मगहर में एसआईआर को लेकर बैठक करते भाजपा कार्यकर्ता-स्रोत पार्टी
विज्ञापन
संतकबीरनगर। भाजपा के एमएलसी एवं प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंश ने बुधवार को शक्ति केंद्र मगहर के बूथ का जायजा लिया। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की प्रगति और प्रभावी बनाने के लिए कार्यों की जानकारी ली। कार्यकर्ताओं से कहा कि इस अभियान में पूर्ण रूप से सहयोग करें।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश महामंत्री ने मगहर शक्ति केंद्र के रसूलपुर बूथ संख्या 432 पहुंच कर और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची के शुद्धीकरण, बचे हुए मतदाताओं के पंजीकरण और बूथ स्तर पर पारदर्शिता सुनिश्चित करने जैसे विषयों पर बात की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र तभी मजबूत होगा जब हर नागरिक अपनी भूमिका निभाएगा।
उन्होंने एसआईआर अभियान को सिर्फ एक प्रक्रिया नहीं बल्कि जन भागीदारी से लोकतंत्र को सशक्त बनाने का एक महत्वपूर्ण अभियान बताया। उन्होंने सभी से पूर्ण सहयोग देकर इसे सफल बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष भगवान दास यादव, जिला उपाध्यक्ष आदित्य यादव, ज्ञानेंद्र मिश्र, मनोज पांडेय, धनंजय पांडेय, दुर्गा पांडेय, अतरेश श्रीवास्तव, अरुण गुप्ता, संदीप, बंधू चौहान, शिवकुमार, मीडिया प्रभारी ब्रह्मनंद पांडेय, बूथ अध्यक्ष अजय सिंह, रमेश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें