फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दूध के पैसे के विवाद में मारपीट, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 08 Jan 2026 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मेंहदावल थाना क्षेत्र के कांटी गांव में दूध न देने के विवाद में मारपीट हुई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। एसओ सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कांटी गांव के प्रिंस पांडेय ने तहरीर दी कि वह गांव में ही शिवकुमार के यहां रोज दूध देते थे। शिवकुमार व उनके परिवार के लोग मिलावटी दूध का आरोप लगाकर रोज शिकायत करते थे।
विज्ञापन

उन्होंने दूध देना बंदकर दिया। 4 जनवरी को विपक्षी रंजीत शाम 7 बजे उनके घर दूध लेने आए। उन्होंने दूध देने से मनाकर दिया और बकाया 3200 रुपये की मांग की। बकाया देने के लिए वह अपने घर पर ले गए। वहां पर रंजीत, रंजीत की मां व रंजीत की चाची उनको गाली देते हुए मारने पीटने लगे। सिर में चोट की वजह से वह गिर गए तो रंजीत ने खुरपी से उनके सिर पर प्रहार कर दिया। आरोपियों ने जानमाल की धमकी दी। विपक्षियों ने उनका फोन भी तोड़ दिया। एसओ ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें