फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: खलीलाबाद ब्लॉक के विकास के लिए साढ़े चार करोड़ का बजट

Thu, 06 Mar 2025 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद क्षेत्र पंचायत की बैठक बृहस्पतिवार को ब्लाॅक सभागार में प्रमुख प्रमिला देवी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में राज्य वित्त समेत अन्य वित्त के तहत विकास कार्य के लिए कुल साढे चार करोड़ रुपये का प्रस्ताव पास किया गया।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी रामप्रताप पांडेय ने पिछली कार्रवाई को पढ़कर सुनाया। क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने बैठक में प्रतिभाग करते हुए क्षेत्र की समस्याओं को उठाया। इसके साथ ही अपना अपना प्रस्ताव दिया। बैठक के सर्व सम्मति से लगभग साढ़े चार करोड़ के विकास की योजनाओं पर मुहर लगाई गई। बैठक में प्रधानमंत्री आवास, मनरेगा, राज्य वित्त, शादी अनुदान, पौधरोपण, इंडिया मार्का हैंडपंप रिबोर सहित अन्य पर चर्चा की गई। इसके साथ ही अमृत सरोवर, स्वच्छ भारत मिशन और सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर विस्तृत चर्चा हुई।
प्रमुख प्रमिला देवी ने कहाकि क्षेत्र का विकास उनका लक्ष्य है। सदस्यों के जो भी प्रस्ताव है उस पर कार्य कराया जाएगा। विकास के लिए धन की कमी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी जनार्दन यादव, एपीओ सूर्य प्रकाश चौधरी, एडीओ समाज कल्याण संदीप चौधरी, अशोक गुप्ता, राम बिलास, विंध्यवासिनी शुक्ला, जगदीश चौधरी, पिंटू चौधरी, रविंद्र यादव, विनय मिश्रा, राजन राव, गंगा निषाद, हनुमंत प्रताप सिंह, संजय चौधरी, हरिकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें