संतकबीरनगर। कमिश्नर बस्ती मंडल अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट पर शराब व भांग की दुकान के लिए ई-लाटरी निकाली गई। इसमें कुल 168 शराब की दुकान और एक मॉडल शाॅप अलाॅट किया गया है। इस दौरान कलक्ट्रेट पर काफी भीड़ रही।
जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार ने बताया है कि नोडल अधिकारी व कमिश्नर बस्ती मंडल बस्ती अखिलेश सिंह की उपस्थिति में एवं जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में देसी मदिरा की 108, कंपोजिट शॉप की 59, मॉडल शॉप की एक व भांग की एक दुकान का आवंटन ई-लाॅटरी प्रक्रिया के द्वारा किया गया।
उन्होंने बताया कि जिला चयन समिति द्वारा चयन प्रक्रिया को आबकारी विभाग के पोर्टल पर किया गया। ई-लाटरी प्रक्रिया से प्रोसेसिंग शुल्क के मद में सरकार को 18.68 करोड़ रुपये प्राप्त हुए है। ई-लाॅटरी प्रक्रिया द्वारा आवंटित दुकानों से बेसिक लाइसेंस फीस लाइसेंस फीस के मद से 27.80 करोड़ धनराशि और जमा होगा। उन्होंने बताया कि जिले की समस्त आबकारी दुकानों का शतप्रतिशत आवंटन हो चुका है।