फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल से पकड़ेे गए सात संदिग्ध, पूछताछ जारी

Sun, 26 Oct 2014 05:30 AM IST
Sant kabir nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शहर के एक होटल से पुलिस ने सात संदिग्धों को पकड़ा है। संदिग्धों के पास से एक चार पहिया वाहन, दो मोटरसाइकिल, मोबाइल और कुछ नकदी मिली है। पकडे़ गए संदिग्धों का रिकॉर्ड खंगालने में पुलिस जुटी हुई है। उम्मीद है कि पुलिस बड़ी कामयाबी हासिल कर सकती है।
विज्ञापन

करीब एक सप्ताह पूर्व बदमाशों ने शहर के उसका कला मोहल्ला निवासी मनोरंजन वर्मा की पिटाई और उनकी पत्नी की हत्याकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था। घटना को लेकर जिले की पुलिस सतर्क है। एसपी की गठित चार टीमें लगी हुई हैं। शुक्रवार को एसपी ने पीड़ित मनोरंजन वर्मा से घटना के बारे में पूछताछ की। बदमाशों का हुलिया और घटनाक्रम के तरीके को जाना। एसपी के निर्देश पर पुलिस घटना का सुराग लगाने के लिए होटल, ढ़ाबों पर भी नजर रख रही है। सूचना पर पुलिस ने शहर के एक होटल में छापामारी की और सात संदिग्धों को हिरासत में लिया।
संदिग्धों के पास से एक चार पहिया वाहन और दो बाइकें, मोबाइल और कुछ नकदी मिली है। पुलिस की पूछताछ में कुछ अहम सुराग हाथ लगने की बात बताई जा रही है। उम्मीद है कि पूछताछ में पुलिस को बड़ी उपलब्धि हाथ लग सकती है। एसपी रोहन पी कनय ने बताया कि अब तक करीब 18 संदिग्धों से पुलिस पूछताछ कर चुकी है। उसी कड़ी में कुछ और संदिग्ध हिरासत में लिए गए हैं और उनके बारे में जांच हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें