फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेष अभियान में 4961 फॉर्म भरे

Mon, 20 Oct 2014 05:30 AM IST
Sant kabir nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। रविवार को जिले में विधान सभा निर्वाचक नामावालियों का संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत विशेष अभियान चलाया गया। जिले के 1379 बूथों पर बीएलओ की ड्यूटी लगाई गई थी। डीएम प्रकाश बिंदु और एडीएम अजय कांत सैनी, समस्त एसडीएम के अलावा कई अधिकारियों ने बूथों का भ्रमण कर जायजा लिया। तीनों विधान सभा क्षेत्रों में कुल 28 बीएलओ अनुपस्थित पाए गए। जिन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किए जाने का निर्देश दिया गया है। जबकि कुल 4961 फॉर्म भरवाए गए।
विज्ञापन

एसडीएम मेंहदावल हरिराम यादव ने बताया कि विधान सभा क्षेत्र में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत कुल 399 बीएलओ लगाए गए थे। जिसमें फॉर्म छह 1209 ,फॉर्म सात 143 और फॉर्म आठ 321 लोगों ने भरा है। इस प्रकार नाम बढ़ाने, घटाने और संशोधित करने के लिए कुल 1673 फॉर्म भरे गए। इसी क्रम में एसडीएम धनघटा सतीश त्रिपाठी ने बताया कि विधान सभा क्षेत्र में कुल 408 बीएलओ लगाए गए थे। बताया कि कुल 870 फॉर्म भरवाया गया। एसडीएम खलीलाबाद रामकेशर यादव ने बताया कि विधान सभा क्षेत्र के 460 बूथों पर बीएलओं की ड्यूटी लगी थी। कुल फॉर्म 2418 भरवाए गए। 12 बीएलओ अनुपस्थित पाए गए। जिनके खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी की जाएगी। एडीएम अजय कांत सैनी ने बताया कि डीएम ने खलीलाबाद विधान सभा क्षेत्र के कई बूथों का निरीक्षण किया। एडीएम ने बताया कि उनके निरीक्षण बालूशासन में चार बीएलओ, मगहर , बघौली, हरदी और डीघा में एक-एक बीएलओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें