फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक पर मिली गायब युवक की लाश

Mon, 20 Oct 2014 05:30 AM IST
Sant kabir nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शनिवार को शहर स्थित गायत्री मंदिर के निकट रेल ट्रैक के किनारे एक युवक की लाश मिली। सूचना पर आसपास के लोगों के साथ कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव की स्थिति देख कर लोग ट्रेन हादसे में युवक की मौत होने की चर्चा कर रहे थे।
विज्ञापन

एसआई अवधेश पांडेय ने बताया कि युवक के पॉकेट से आधार कार्ड और मतदाता पहचान पत्र मिला। जिसके आधार पर शव की पहचान कोतवाली क्षेत्र के पठान टोला निवासी 20 वर्षीय शाहिद पुत्र बफाती के रूप में हुई। खबर पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव के शिनाख्त की। एसआई ने बताया कि परिजनों के मुताबिक शाहिद शुक्रवार की शाम से घर से गायब था। रात में तलाश की गई, लेकिन कहीं कोई पता नहीं चला। शनिवार को गायत्री मंदिर के पास रेल ट्रैक के किनारे शव मिलने की सूचना मिली। शाहिद तीन भाईयों में छोटा था।
पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है। युवक की मौत से परिजन काफी दुखी थे। कोतवाल गोरखनाथ सिंह यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए बस्ती भेजा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें