फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट को लेकर दो पक्षों में मारपीट, 10 घायल

Mon, 13 Oct 2014 05:30 AM IST
Sant kabir nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
हैंसर। पौली में क्रिकेट में जीत, हार के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। विवाद में दोनों पक्षों के 10 लोग घायल हो गए। पुलिस दोनों पक्षों की तरफ से चार-चार लोगों के विरुद्ध मारपीट का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पौली निवासी अफजल का कहना है कि उनके और समाऊल के बच्चे क्रिकेट खेलने के बाद आपस में जीत, हार को लेकर बातचीत कर रहे थे। इसी बीच अबूसमा पक्ष के लोग उनके बच्चों को मारने-पीटने लगे। मारपीट से जियाऊल, एजाज गुल, रिजवान, अबूसमा तथा अफजल को चोटें आई हैं। जबकि समाऊल का आरोप है कि अफजल के पक्ष के लोगों ने मारपीट शुरू की, जिससे रईस, समाऊल, मताऊल, नसीऊल घायल हो गए। थानाध्यक्ष रूदल यादव का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच शनिवार की सुबह विवाद हुआ था, मारपीट रविवार को हुई। दोनों पक्षों के चार-चार लोगाें के विरुद्ध मारपीट का केस दर्ज किया गया है और सभी को शांति भंग की आशंका की धारा में पाबंद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें