फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मगहर में आला हजरत कांफ्रेस 16 को

Mon, 13 Oct 2014 05:30 AM IST
Sant kabir nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। दारूल उलूम बरकातिया अहले सुन्नत सैय्यदुल उलूम मगहर के तत्वावधान में 16 अक्टूबर को बाद नमाजे ईशा रात्रि आठ बजे मोहल्ला शेरपुर चौराहे पर एक दिवसीय तहफ्फुजे मसलके आला हजरत कांफ्रेंस का आयोजन किया गया है। यह जानकारी दारूल उलूम के अध्यक्ष मौलाना वलीउल्लाह बरकाती ने दिया। बताया कि अध्यक्षता अल्लामा आले रसूल अल्हाज सैय्यद सेराज अहमद गोरखपुर के द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम का नेतृत्व कारी मुहम्मद हुसैन बरकाती सीनियर असिस्टेंट डीआईजी जेल गोरखपुर करेंगे। इस अवसर पर जिला काजिए शरीयत मौलाना व मुफ्ती अल्हाज अख्तर हुसैन कादरी मुख्य वक्ता होंगे। इनके अलावा अल्लामा आले रसूल सैय्यद ओवैश रजा रामपुर, मुफ्ती शमशाद अहमद घोषी, मुफ्ती अलाउद्दीन मेंहदावल, मौलाना कमाल अख्तर फैजाबाद, मुफ्ती मोहम्मद नईम खान खलीलाबाद एवं मौलाना मोहम्मद अहमद गोरखपुर अपनी-अपनी तकरीर पेश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें