धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के कुशहवा बाजार से एसडीएम धनघटा गौरव श्रीवास्तव और नायब तहसीलदार आरके पांडेय ने खाद्यान्न लदा एक ट्रैक्टर टाली पकड़ा। वहीं महुली छितही गांव के बीच तहसीलदार धनघटा मेवालाल ने गेहूं लदा एक पिकअप को कब्जे में लिया। पकड़े गए वाहनों को खाद्यान्न समेत एसडीएम ने महुली पुलिस के सुपुर्दगी में दे दिया है।
एसडीएम धनघटा गौरव श्रीवास्तव और नायब तहसीलदार आरके पांडेय ने बताया कि सूचना मिली थी कि कुशहवा बाजार से एक ट्राली पर लाद कर सरकारी गल्ला बेचने को ले जाया जा रहा है। सूचना पर छापेमारी की गई तो ट्राली पर 60 किलो वजन के 94 बोरा गेहूं तथा 60 किलो वजन का दो बोरा चावल मिला है। उन्होंने बताया कि तहसीलदार धनघटा मेवालाल ने महुली छितही गांव के बीच गेहूं लदा एक पिकअप गाड़ी पकड़ा है। जिस पर 60 किलो वजन का 50 बोरा गेहूं लदा था। एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार आरके पांडेय ने पकड़े गए पिकअप और टैक्टर-टाली को खाद्यान्न सहित महुली पुलिस के सुपुर्दगी में दे दिया है। एसडीएम गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि सप्लाई विभाग द्वारा जांच कराकर ही कोई कार्रवाई की जाएगी।