फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत मांगने वालों की डीएम से करें शिकायत

Sun, 12 Oct 2014 05:30 AM IST
Sant kabir nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जनपद में तैनात कोई अराजपत्रित अधिकारी अथवा कर्मचारी काम के बदले यदि रिश्वत की मांग करें तो उसकी शिकायत डीएम अथवा मंडलायुक्त से कर सकते हैं। रिश्वत मांगने वाले अधिकारी-कर्मचारी को डीएम ट्रैप करा कर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन

डीएम प्रकाश बिंदु ने बताया कि प्रशासन में प्रत्येक स्तर पर व्याप्त भ्रष्टाचार को रोकने के लिए शासन बेहद गंभीर है। मंडलायुक्त और डीएम भी शिकायत मिलने पर घूस मांगने वाले अधिकारी और कर्मचारी को ट्रैप करा कर पकड़वाएंगे। डीएम ने लोगों से अपील किया कि यदि कोई सरकारी सेवक किसी व्यक्ति से काम करने के बदले ईनाम अथवा रिश्वत की मांग करे तो लोग उसकी शिकायत अवश्य करें। शिकायत को गंभीरता से लेगें और ट्रैप करा कर रंगे हाथ संबंधित को पकड़वाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें