फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में गंदगी देख विधायक नाराज हुए

Sun, 27 Oct 2013 05:39 AM IST
Sant kabir nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। संयुक्त जिला अस्पताल में शनिवार को गंदगी देख विधायक अलगू प्रसाद चौहान भड़क गए। मौके पर सीएमओ को बुलाकर नाराजगी जताई। परिसर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त न होने पर मुख्यमंत्री से शिकायत करने की चेतावनी दी। विधायक एक मरीज की शिकायत पर अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे थे।
विज्ञापन

धनघटा क्षेत्र के विधायक अलगू प्रसाद चौहान बंजरिया नाथनगर के रहने वाले मरीज गोविंद की शिकायत पर अस्पताल पहुंचे थे। गोविंद ने शिकायत की थी कि वह शुगर का मरीज है। पिछले चार दिन से अस्पताल में भर्ती है। अस्पताल में कोई व्यवस्था नहीं है। इलाज में लापरवाही बरती जा रही है। हर तरफ गंदगी है। विधायक ने वार्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान वार्ड की गली में दीवारों पर काफी गंदगी देखी। उन्होंने मौके पर सीएमओ डॉक्टर बद्री विशाल को बुलाया। सीएमओ को विधायक ने कहा कि सरकार चिकित्सा व्यवस्था पर काफी पैसा खर्च कर रही है। परिसर में साफ सफाई नहीं रहेगी तो मरीज और भी बीमार हो जाएंगे। वार्ड में बेड पर बिछाए गए चादर, दवा की समुचित व्यवस्था आदि का हाल देखा। उन्होंने सीएमओ को हिदायत देते हुए कहा कि अगर जल्द से जल्द व्यवस्था नहीं सुधरी तो मुख्यमंत्री से शिकायत करूंगा। सीएमओ ने विधायक को आश्वासन दिया कि आगे से कोई शिकायत नहीं मिलेगी।
विधायक के जाने के बाद सफाई कर्मी हाथ में झाडू़ लेकर अस्पताल परिसर की सफाई करते देखे गए। इस दौरान वार्ड, मुख्य गेट सहित परिसर के अन्य जगहों पर सफाई शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें