फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खलीलाबाद स्टेशन को आदर्श बनाने के सुझाव मांगे

Sat, 16 Mar 2013 05:30 AM IST
Sant kabir nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पूर्वोत्तर रेलवे के खलीलाबाद स्टेशन परामर्शदात्री समिति की बैठक शुक्रवार को खलीलाबाद स्टेशन पर गोरखपुर जोन के एरिया मैनेजरजेपी सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें समिति के सदस्यों से खलीलाबाद स्टेशन को आदर्श बनाने में सुझाव मांगे गए। साथ ही सुविधाओं के बढ़ाने संबंधी जरूरतों को बिंदुवार नोट किया गया। इसके आधार पर समिति के सदस्य इन सबका रिपोर्ट बनाकर रेलवे बोर्ड को प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन

समिति की बैठक पूर्वाह्न 11 बजे से प्रारंभ होकर साढ़े 12 बजे तक चला। इसमें एरिया मैनेजर जेपी सिंह ने स्टेशन परामर्शदात्री समिति के सदस्यों से खलीलाबाद रेलवे स्टेशन व यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने में सुझाव मांगे। इस पर समिति की ओर से सात बिंदुओं पर चर्चा करते हुए जरूरत बताकर इनकी बढ़ोत्तरी करने पर सुझाव दिया गया। जिसमें टिकट के लिए पुरुष एवं महिलाओं की अलग लाइन की व्यवस्था करने का सुझाव दिया गया। इसी प्रकार से गोरखपुर, देहरादून, सप्तक्रांति, बिहार संपर्क क्रांति जैसी ट्रेनों के खलीलाबाद में ठहराव सुनिश्चित करने, प्लेटफार्म संख्या दो पर टिकट काउंटर की व्यवस्था एवं वाटर कूलर तथा यात्री सुविधाओं को देखते हुए सीढ़ी के साथ स्लाइडर बनाने की डिमांड को समिति ने एरिया मैनेजर के समक्ष रखा गया। जिसे एरिया मैनेजर ने बिंदूवार नोट किया। समिति ने बताया कि प्लेटफार्म संख्या एक और दो का शेड काफी छोटा है। इसलिए इसको और बढ़ाया जाए, जिससे गर्मी व बरसात में यात्री अपने आपको सुरक्षित रख सकें। समिति के सुझाव को टीम ने बारी-बारी से नोट किया। साथ ही आश्वस्त कराते हुए रिपोर्ट तैयार किया। पूर्वोत्तर रेलवे के एरिया मैनेजर जेपी सिंह ने बताया कि खलीलाबाद रेलवे स्टेशन को आदर्श बनाने के लिए बैठक में परामर्शदात्री समिति के सुझाव को नोट किया गया है। जिसकी रिपोर्ट बनाकर महाप्रबंधक गोरखपुर जोन ओर रेलवे बोर्ड को भेजा जाएगा। इसके बाद ही अग्रिम कार्यवाही शुरू की जाएगी। अंत में एरिया मैनेजर जेपी सिंह ने शहर के व्यवसायी सुनील कुमार छापड़िया को खलीलाबाद रेलवे स्टेशन सलाहकार समिति का सदस्य नामित किया गया। इस मौके पर स्टेशन अधीक्षक विनय कुमार श्रीवास्तव, पीके गोयल, वाणिज्य निरीक्षक सुमन, कामर्शियल सुपरवाइजर जेके सिंह, सतविंदरपाल सिंह उर्फ जज्जी सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें