फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजयुमो ने कांग्रेस सांसद का पुतला फूंका

Sun, 23 Dec 2012 05:30 AM IST
Sant kabir nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। राज्यसभा सांसद स्मृति ईरानी पर कांग्रेस सांसद संजय निरुपम की अभद्र टिप्पणी से नाराज भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयूमो) की जिला इकाई ने शनिवार को मुख्यालय स्थित जिला पार्टी कार्यालय पर कांग्रेस सांसद का पूतला फूंका। सभी ने कांग्रेस सरकार विरोधी नारेबाजी भी की। वक्ताओं ने कांग्रेस सांसद की टिप्पणी को नारी समाज पर कुठाराघात बताया।
विज्ञापन

दिन के करीब 12 बजे भाजयुमो कार्यकर्ता स्टेशन रोड स्थित जिला पार्टी कार्यालय पर पहुंचे। जहां सभी ने कांग्रेस सरकार और सांसद के विरोध में नारेबाजी की। इसके बाद पुतला जलाकर विरोध जताया। इस दौरान कार्यालय पर सभा कर बारी-बारी से कांग्रेस सरकार और सांसद को कोसा। भाजपा नगर अध्यक्ष भगवान दास वर्मा ने बताया कि संजय निरुपम जिस पार्टी के सांसद हैं, उस पार्टी की अध्यक्ष भी नारी समाज से ही जुड़ी हैं। सांसद की इस टिप्पणी से महिलाओं को ठेस पहुंची है। ऐसे में सोनिया गांधी को तत्काल सांसद को निलंबित करना चाहिए। जिला महामंत्री ज्ञानेंद्र मिश्र एवं प्रदेश कार्य समिति सदस्य अमित श्रीवास्तव ने संयुक्त रुप से कहा कि गुजरात चुनाव की सफलता कांग्रेस नेताओं को हजम नहीं हो रही है। इनकी मानसिक स्थिति क्षीण हो गई है। फलस्वरूप कांग्रेस सांसद संजय निरुपम ने भाजपा महिला मोर्चा की नेता स्मृति ईरानी पर अभद्र टिप्पणी की। नेताद्वव ने कहा कि यह निरूपम के दिवालियापन एवं मानसिक संतुलन खोने का परिचायक है। इसलिए संजय निरुपम को भाजपा नेत्री से माफी मांगनी चाहिए। इस मौके पर मनीष मिश्र, गिरजेश राय, श्याम सिंह, लालू उपाध्याय, गिरजेश पांडेय, वेद गौतम, चंद्रभान यादव, प्रवीण सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें