बखिरा/मेंहदावल। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर जीप चुराने के प्रयास में लगे चोर भाग निकले। मामला लेड़ुआ महुआ ग्राम पंचायत का है। थानाध्यक्ष रूदल यादव कर कहना है कि उन्हें इस संबंध में कोई सूचना नहीं मिली है।
सुरेंद्र यादव पुत्र फूलदेव यादव अपनी जीप घर के बाहर एक पेड़ से जंजीर में बांधकर रखते हैं। मंगलवार की रात चोर जंजीर काटकर जीप ढकेल कर ले जाने की कोशिश कर रहे थे कि वाहन मालिक की बच्ची अचानक रोने लगी। बच्ची की आवाज सुनकर घर वाले जग गए। बाहर जीप न देख उन्होंने शोर मचाया।