फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

341 परीक्षार्थियों ने आजमाई किस्मत

Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
Sant kabir nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। रजिस्ट्रार विभाग इलाहाबाद द्वारा आयोजित राष्ट्रीय आय योग्यता परीक्षा और राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा रविवार को राजकीय कन्या इंटर कालेज में आयोजित हुई। परीक्षा में कुल 341 परीक्षार्थी शामिल हुए।
विज्ञापन

कम उम्र में ही छात्रों की प्रतिभा आजमाने के लिए रजिस्ट्रार विभाग, इलाहाबाद हर वर्ष परीक्षा आयोजित करवाता है। इसमें कक्षा में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के लिए राष्ट्रीय आय योग्यता परीक्षा और कक्षा आठ में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के लिए राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा आयोजित करवाता है। रविवार को आयोजित परीक्षा मेें राष्ट्रीय आय योग्यता परीक्षा में नामांकित 167 छात्रों में 44 अनुपस्थित रहे और 123 छात्र-छात्राएं परीक्षा मेें शामिल हुए। इसी तरह से राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा में 229 बच्चों ने फार्म भरा था। जिसमें से 218 छात्रों ने परीक्षा दी। 11 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। प्रधानाचार्य निशा यादव ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त हो गई। कापियों को सील कर जेडी कार्यालय बस्ती भेजा जा रहा है। जिसे वहां से इलाहाबाद भेज दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि संभवत: मार्च अथवा अप्रैल में परिणाम भी घोषित कर दिया जाएगा। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने में शशि राय, गीतू तिवारी, कृति सिंह, आशा यादव, नीलम राय, रमा यादव, नंदा चौधरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें