बखिरा/मेंहदावल। स्थानीय पक्षी विहार परिक्षेत्र में शनिवार की देर रात वन क्षेत्राधिकारी आरएन चौधरी ने गश्त के दौरान एक नाव समेत पांच मरे हुए प्रवासी पक्षियों को बरामद किया लेकिन इनके शिकारी भागने में सफल रहे। जांच के बाद पता चलने पर दो के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
रेंजर अपने हमराही वनकर्मी मदन वर्मा, जयराम व जुगेश के साथ रूटीन गश्त में विचरण कर रहे थे। इस दौरान एक नाव आती दिखी। इसे गश्ती दल ने जब रोकने का इशारा किया तो वे तेजी से नाव को किनारे कर मौके से फरार हो गए। वनकर्मियों द्वारा नाव की तलाशी लेने पर उसमें से 5 प्रवासी पक्षियां मोरहेन, पटेरा व टिकिया मृत मिलीं। पक्षियों को नाव को कब्जे में लेकर वनकर्मियों ने भागे लोगों की जांच पड़ताल की। जांचोपरान्त दो शिकारी राजेश व गोविंद निवासी शनिचरा के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया।