फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिरी सोमवार शिवालयों में उमडे़ श्रद्धालु

Tue, 31 Jul 2012 12:00 PM IST
Sant kabir nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सावन के चौथे और आखिरी सोमवार को शिव भक्तों ने जनपद स्थित शिवालयों में जलाभिषेक किया। तामेश्वरनाथ मंदिर पर श्रद्धालुओं की अपार भीड़ दिखी। सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस कर्मी मुस्तैद रहे।
विज्ञापन

जनपद मुख्यालय से करीब 9 किलोमीटर दक्षिण स्थित तामेश्वरनाथ धाम पर रविवार की आधी रात से ही कांवरियों का जत्था पहुंचने लगा। रात तीन बजे गोस्वामी परिवार के जलाभिषेक करने के बाद कांवरियों ने जल चढ़ाना शुरू कर दिया। सुबह 7 बजे जलाभिषेक करने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाओं और पुरुषों के लिए तामेश्वरनाथ मंदिर पर अलग से बैरिकेटिंग की व्यवस्था रही। भारती समाज के अनुसार सोमवार को बाबा भोलेनाथ अपने शिवालयों में प्रत्यक्ष रुप से प्रकट होते हैं। सोमवार के दिन इनकी भक्तों पर विशेष कृपा होती है। भक्तजन शिव को अपने-अपने स्तर से प्रसन्न करने में लगे रहते हैं। घाघरा नदी से शिवभक्त जल भरकर यहां लाकर चढ़ाते हैं। हरिहरपुर प्रतिनिधि के अनुसार सिद्धेश्वरनाथ मंदिर, हैहेश्वरनाथ मंदिर, कंकडे़श्वरनाथ मंदिर सहित क्षेत्र के अन्य शिव मंदिरों पर सोमवार को शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया। बखिरा प्रतिनिधि के अनुसार भंगेश्वर नाथ मंदिर में सोमवार को श्रद्धालुओं ने जल चढ़ाया। बखिरा चौकी के पुलिसकर्मी सुरक्षा को लेकर मुस्तैद रहे।
शिव तांडव का कार्यक्रम आज
संतकबीरनगर। श्रवण मास के पावन अवसर पर 31 जुलाई को तामेश्वरनाथ मंदिर पर शाम को करीब पांच बजे से भगवान शिव का महिमा बखान तथा शिव तांडव का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी भाजपा नगर अध्यक्ष संतविंदर पाल सिंह उर्फ जज्जी ने दी है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायक रोमी, कलाकार तरुण कुमार और देवरिया के गायक जीतू शामिल होंगे। इसके अलावा झांकी की भी प्रस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें