फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीपी की बैठक हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वामी विवेकानंद की निकलेगी भव्य शोभा यात्रा
विज्ञापन

फोटो है
- एबीवीपी की बैठक में शोभायात्रा निकाले जाने पर बनी रणनीति
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बैठक जिला कार्यालय पर रविवार को तहसील प्रमुख माधवेंद्र तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाले जाने की रणनीति तैयार की गई।
तहसील प्रमुख माधवेंद्र तिवारी ने स्वामी विवेकानंद के जीवन एवं उनके कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा की स्वामी विवेकानंद हम सबके प्रेरणा स्रोत रहे हैं। उनका विचार संपूर्ण विश्व के लोगों का मार्गदर्शन करता है। उन्होंने संपूर्ण विश्व को सभ्यता एवं संस्कृति का पाठ पढ़ाया। ऐसे महान व्यक्तित्व के जयंती के अवसर पर निकाले जाने वाली शोभायात्रा समाज के लिए प्रेरणास्पद होगा। जिस तरह हम सभी उन्हें अपना आदर्श मानते हैं। उनके बताए हुए मार्ग पर चलते हैं। उसी तरह अन्य लोग भी उनके विचारों को आत्मसात कर देश एवं समाज में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। शोभा यात्रा को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं के पहुंचने का आह्वान किया। जिससे शोभा यात्रा को सफल एवं भव्य बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य बनने पर बधाई
संतकबीरनगर। गुजरात के कर्णावती में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 64 वें राष्ट्रीय अधिवेशन में जनपद से दुर्गेश कुमार उर्फ अजय दुबे, आशु गुप्ता, सौरभ कुमार एवं विवेक चौधरी को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाए जाने पर बधाई दी गई। बैठक का संचालन जिला सहसंयोजक हर्ष सिंह ने किया। इस अवसर पर कार्यालय मंत्री देवर्षि मिश्र, रितेश श्रीवास्तव, त्रिभुवन यादव सतीश यादव, शशिकांत त्रिपाठी, अजय कुमार, नीरज कुमार, आकाश गौरव सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें