फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धृना दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
सहकारी समिति के कर्मचारियों ने दिया धरना
विज्ञापन

फोटो
सरकार से बकाया वेतन समेत अन्य मांगों को पूरा करने की मांग की
सीएम के नाम संबोधित तीन सूत्री मांगों का ज्ञापन डीएम को दिया
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश सहकारी समिति कर्मचारी संघ ने अपनी मांगों के लिए शनिवार को कलेक्ट्रेट में धरना दिया। इस दौरान सीएम को संबोधित बकाया वेतन समेत तीन सूत्री मांगों का ज्ञापन डीएम को दिया।
विज्ञापन

संघ के अध्यक्ष मोतीलाल यादव ने कहा कि सात नवंबर-2017 के आंदोलन के बाद अब तक सरकार की ओर से सहकारी समितियों के कर्मचारियों के हित में कोई फैसला नहीं लिया गया है। सरकारी समिति के कर्मचारियों का नियमित वेतन राज्य कर्मचारियों की भांति राजकीय कोष से कराया जाए और वर्तमान में सेवानिवृत्त कर्मचारियों का बकाया वेतन भुगतान किया जाए। उन्होंने कहा कि सहकारी समिति कर्मचारियों को बोनस, पेंशन की सुविधा नहीं है। इसलिए दो वर्ष की सेवा बिस्तार देते हुए सेवानिवृत्त आयु सीमा 62 वर्ष कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी तब तक यह धरना चलता रहेगा। इस दौरान कृष्ण प्रताप सिंह, सत्येंद्र सिंह, अयोध्या प्रसाद, चक्रधर पाठक, राघवेंद्र साहनी, संजय यादव, सुनील दुबे, पृथ्वीला यादव, रामचेत, शैलेंद्र सिंह, राम प्रसाद पांडेय, रामनाथ मौर्य, राकेश समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें