फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
अपात्र कृषकों के आवेदन से बढ़ी प्रशासन की मुश्किलें
विज्ञापन

अब तक फीड कराए गए 114182 में से केवल 67129 किसान ही पात्र
26 हजार से अधिक आवेदक हैं अपात्र, दोबारा कराया जा रहा परीक्षण
21 फरवरी की शाम तक फाइनल होगी अंतिम लिस्ट
(खेत में बैठे किसान का फाइल फोटो)
उदयभान त्रिपाठी
संतकबीरनगर। जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का प्रथम किस्त वितरित करने के लिए बनाई जा रही सूची में बड़ी संख्या में आ रहे अपात्र किसानों के आवेदन से प्रशासन की मुश्किलें बढ़ गई हैं। हालत यह है कि अभी फीड कराए गए 114182 किसानों में से 67129 किसानों का नाम ही फाइनल हो पाया है। जबकि 26 हजार से अधिक किसान पहली जांच में अपात्र पाए गए हैं।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लिए पहली किस्त इसी महीने बांटने की तैयारी है। बहुत उम्मीद है कि प्रधानमंत्री गोरखपुर में होने वाले पार्टी के कार्यक्रम के दौरान ही इसकी शुरूआत करेंगे। इसके लिए तेजी से तैयारियां की जा रही हैं। परंतु इस धनराशि के वितरण के लिए शासन ने जो गाइड लाइन तय की है, उसके अनुरूप किसानों का आवेदन नहीं होने से अंतिम सूची तय करने में दिक्कत आ रही है। कृषि विभाग ने केंद्रीय पोर्टल पर 114182 किसानों का डाटा अपलोड कराया है। परंतु इनमें से 67129 किसानों का आवेदन ही पात्र है। 26 हजार से अधिक किसान अपात्र माने गए हैं।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा के अनुसार किसानों को इस योजना का लाभ दिलाने के लिए केंद्र सरकार ने जो गाइड लाइन जारी की है, उसका अक्षरश: पालन कराया जा रहा है। सबसे बड़ी दिक्कत यह आ रही है कि नौकरी पेशा लोग भी अपने नाम दर्ज खेत के आधार पर सम्मान निधि के लिए आवेदन कर रहे हैं, जबकि आयकर दाता इस श्रेणी में नहीं आते। केवल चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ही आवेदन कर सकते हैं। इस योजना के लिए अपात्र माने गए 26 हजार से अधिक किसानों में से कई ने मनमानी की शिकायत की है। इस तरह की शिकायतों के बाद 15 हजार से अधिक किसानों का दोबारा सत्यापन कराया जा रहा है। कई अन्य अभिलेखों में गड़बड़ी या खेती शासन के निर्धारित मानक (पांच एकड़ से कम जोत वाले) से अधिक होने के चलते भी तमाम आवेदन निरस्त हो गए हैं।
विज्ञापन


तय समय में करें कार्य : सीडीओ
किसान सम्मान निधि के लिए जिले में नोडल अफसर नामित किए गए सीडीओ हाकिम सिंह ने कहा कि इस योजना के तहत अधिक से अधिक किसानों को लाभ दिया जाना है। आवेदकों के सत्यापन कार्य में लगे कर्मचारी रात-दिन एक करके फाइनल सूची बना रहे हैं। 21 तारीख की शाम तक अधिकतम किसानों का नाम केंद्रीय पोर्टल पर अपलोड करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें