फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवागत डीएम ने अफसरों की बैठक में दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
सीयूजी मोबाइल हर वक्त ऑन रखें अफसर : डीएम
विज्ञापन

पहली मीटिंग में अनुपस्थित अफसरों से पूछा गया कारण
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का कार्य तुरंत पूरा कराने के निर्देश
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। जिले के नवागत डीएम ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अफसरों के साथ परिचय बैठक की। संबंधित विभाग की कार्ययोजना और कार्यपूर्ति पर चर्चा हुई। डीएम ने अफसरों से अपना सीयूजी ऑन रखने एवं जनहित के मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का कार्य पूर्ण कराने के लिए अधिक अफसरों की ड्यूटी लगाने के भी निर्देश दिए।
डीएम रवीश कुमार ने सोमवार की देर शाम जिले का कार्यभार ग्रहण किया था। मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय अफसरों से परिचय के लिए बैठक बुलाया था। प्रथम बैठक में ही कई अफसर अनुपस्थित रहे। परिचय के बाद उन्होंने विभागाध्यक्षों को योजनाओं के सही ढंग से क्रियान्वयन एवं पात्रों तक लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अफसरों को सीयूजी नंबर कार्य में सुविधा के लिए उपलब्ध कराया गया है। इसको ध्यान में रखते हुए मोबाइल बंद न करें। डीएम ने सीएमओ डॉ. हरगोविन्द सिंह से स्वास्थ्य सेवाओं, डीपीआरओ अलोक प्रियदर्शी से स्वच्छता मिशन, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी से गोवंशीय पशु आश्रय के संचालन एवं छुट्टा पशुओं के पकड़े जाने सहित कई बिंदुओं पर जानकारी ली। उन्होंने पशुओं की देख-रेख के लिए केयरटेकर की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन से सड़क निर्माण प्रगति की जानकारी लेते हुए सम्बन्धित अधिकारी को निर्देश दिए कि सड़कों के निर्माण में गुणवत्ता एवं समय का विशेष ख्याल रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा में रखें पूरी कड़ाई
नवागत डीएम ने डीआईओएस शिवकुमार ओझा को बोर्ड परीक्षा के दौरान पूरी कड़ाई के निर्देश दिए। उप निदेशक कृषि लोकेंद्र सिंह से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के प्रगति की जानकारी लेते हुए समय से कार्य पूर्ण कराने के लिए अतिरिक्त अधिकारियों की डियूटी लगाने को कहा। साथ-साथ जिन किसानों का फाइनल डाटा फीड हो गया हो उनके घरों पर प्रमाण पत्र चस्पा कर फोटोग्राफी कराने के निर्देश दिए। उन्होंने नलकूप और सिंचाई विभाग के अधिकारियों से सिंचाई व्यवस्था की जानकारी ली। विद्युत विभाग के एक्सईएन से गर्मी में बिजली की कटौती अधिक होने का कारण पूछा। साथ सभी एसडीओ के मोबाइल चालू रखने के निर्देश दिए। जिला आबकारी अधिकारी प्रकाश सिंह से प्रदेश भर में कच्ची शराब से हुई मौतों से सबक लेकर कार्रवाई के निर्देश दिए। पीओ डूडा से प्रधानमंत्री आवास और डीपीओ से आंगनबाड़ी केंद्रों के निरीक्षण आदि की जानकारी ली। प्रभारी बीएसए नरेंद्र सिंह को एमडीएम का विवरण पूर्ण रखने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ हाकिम सिंह, डीएसटीओ एनके सिंह, पीओ डूडा अरूणाभा पांडेय, ईओ खलीलाबाद बीना सिंह, एएसडीएम राज नारायण त्रिपाठी, डिप्टी कलेक्टर राजेश गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें