------------
डीजल-पेट्रोल के बढ़ते मूल्य के विरोध में सपा ने दिया धरना
प्वाइंटर
- जनपद की तीनों तहसीलों पर कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, राज्यपाल को संबोधित एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने डीजल-पेट्रोल के मूल्य में लगातार बढ़ोत्तरी व प्रदेश सरकार पर आपात काल जैसा माहौल बनाने का आरोप लगाते हुए सोमवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने खलीलाबाद, मेंहदावल व धनघटा तहसील मुख्यालय पर धरना दिया। सपा कार्यकर्ताओं ने धरना के बाद राज्यपाल को संबोधित 20 सूत्री मांग पत्र एसडीएम को दिया।
खलीलाबाद तहसील पर हुए धरना में सपा के जिलाध्यक्ष गौहर अली खां ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार सूबे में आरएसएस का एजेंडा लागू कर आपातकाल जैसा माहौल बनाने में जुटी हुई है। संविधान पर प्रतिदिन हमले हो रहे हैं। केंद्र सरकार की गलत नीतियों के चलते डीजल व पेट्रोल के दामों में लगातार वृद्धि हो रही है। धरना में जावेद अहमद, पूर्व विधायक अब्दुल कलाम, लालचंद्र यादव, रामदरश यादव, लोरिक यादव, श्याम विश्वकर्मा, संजय यादव, सुरेंद्र यादव, राजेंद्र यादव, अशोक चौधरी, कोमल यादव, सार्जन यादव, अजीत सिंह यादव, ऋषि यादव, श्रीराम यादव, शैलेंद्र यादव, संतोष दास, मुुकेश यादव मन्ने, मुहम्मद अहमद, अशफाक अहमद, रविंद्र यादव, परवेज अहमद आदि लोग शामिल रहे।
--------
मेंहदावल में सरकार को कोसा
मेंहदावल। तहसील परिसर में आयोजित विरोध प्रदर्शन में सपा कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाए और नीतियों को लेकर कोसा। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी जयराम पांडेय ने कहा कि भाजपा समाज को खंडित कर सत्ता हथियाने का खेल कर रही है। डीजल व पेट्रोल का मूल्य आसमान छू रहा है। धरना के बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम जसधीर सिंह को सौंपा गया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख मनोज राय, वेदप्रकाश यादव, निशार अहमद, स्वामी नाथ यादव, राम शरण यादव, राम नयन यादव, राजकिशोर यादव, अशोक कुमार यादव, जहीरूदीन अंसारी, उदय राज राव, धुपचंद, अबरार अहमद, सुग्रीव निषाद, जमीर अहमद आदि मौजूद रहे।
---------
सत्ता परिवर्तन का किया आह्वान
हैंसर। सपाइयों ने सोमवार को धनघटा तहसील पर धरना देकर राज्यपाल को संबोधित मांग पत्र एसडीएम को दिया। पूर्व विधायक अलगू प्रसाद चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार घमंड में चूर है। महंगाई के बोझ तले दबती जा रही जनता से उसका कुछ भी लेना देना नहीं है। केडी यादव ने कहा कि जब पूरा विपक्ष पेट्रोल और डीजल के बढ़े दाम को लेकर विरोध कर रहा है तब भी दाम बढ़ाया जा रहा है। इस मौके पर राजमन यादव, विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष जयराम यादव, विनोद यादव, इब्राहिम, राहत हुसेन, लालबहादुर यादव, रामनेवास यादव, हरीशचंद्र यादव, अवधविहारी शर्मा, केशव राजभर, अनिल यादव आदि उपस्थित रहे।