दीपावली पर चमकेंगे सभी थाने
फोटो है
एसपी ने थानों के मरम्मत व रंगाई-पुताई के लिए दिए 25-25 हजार रुपये
शुक्रवार को कोतवाली और सीओ सदर के कार्यालय का निरीक्षण किया
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। दीपावली पर जिले के सभी थाने चमकेंगे। इसके लिए एसपी ने पहल शुरू कर दी है। सभी थानों के मरम्मत व रंगाई-पुताई के लिए एसपी ने 25-25 हजार रुपये जारी किए हैं। साथ ही शुक्रवार को कोतवाली और सीओ सदर के कार्यालय का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एसपी आकाश तोमर ने बताया कि दीपावली पर्व करीब है। ऐसे में सभी लोग अपने घरों की रंगाई-पुताई का कार्य करते है। थानों पर भी रंगाई-पुताई कराए जाने की योजना है। उन्होंने कोतवाली और सीओ सदर के कार्यालय का निरीक्षण भी किया है। निरीक्षण के दौरान कोतवाली में कर्मचारियों से उनके कार्य से संबंधित जानकारी ली। कार्यालय के अभिलेखों का अवलोकन करते हुए बेहतर तरीके से रखने के निर्देश दिए। कोतवाली में मेस एवं कर्मचारियों के आवास एवं बैरकों के निरीक्षण में बैरकों की स्थिति अच्छी नहीं पाई गई। कोतवाल को सफाई कराने के निर्देश दिए। सीओ सदर के कार्यालय में भी अभिलेखों को देखा। इस दौरान सीओ सदर रमेश कुमार, कोतवाल सुुधीर कुमार सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।