फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाल करने की करेंगे मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद कार्यालय पर भूख हड़ताल कल
विज्ञापन

सरकार से पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग
अमर उजाल ब्यूरो
संतकबीरनगर। पुरानी पेंशन बहाली के लिए विभिन्न संगठनों के शिक्षक व कर्मचारी रविवार को विकास भवन स्थित सांसद के जनसंपर्क कार्यालय पर एक दिवसीय भूख हड़ताल करेंगे। इस दौरान शिक्षक व कर्मचारी सांसद के माध्यम से पीएम व सीएम को संबोधित ज्ञापन देकर पुरानी पेंशन को पुन: बहाल करने की मांग करेंगे।
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष अंबिका देवी, कोषाध्यक्ष केसी सिंह, मार्कण्डेय राय, अशोक गुप्ता, सफाई कर्मचारी संघ के परमहंस गौतम, अटेवा के जिला संयोजक दिनेश चंद्र चौहान, रामभजन यादव, टेट मोर्चा के अभिषेक श्रीवास्तव, संत कुमार चौधरी, शक्ति विकास उपाध्याय समेत सैकड़ों शिक्षक व कर्मचारी भूख हड़ताल में शामिल होंगे। पुरानी पेंशन बहाल न होने की स्थिति में शिक्षक-कर्मचारी 26 नवंबर को संसद भवन का घेराव कर विरोध जताएंगे। अटेवा के जिला महामंत्री हरिकिशोर सिंह ने कहा कि पेंशन बहाली का मुद्दा राज्य सरकार का है, लेकिन बिना केंद्र सरकार के प्रदेश सरकार पुरानी पेंशन बहाल नहीं कर सकती है। राज्य सरकार का कमेटी गठित करना मामले को लटकाना है। अटेवा इसे स्वीकार नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें