फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

45 हजार घरों में अब तक नहीं पहुंची बिजली

विज्ञापन
light
विज्ञापन

विज्ञापन

संतकबीरनगर। हर घर को नि:शुल्क बिजली कनेक्शन देने की मुहिम के तहत एक साल पूर्व शुरू हुई सौभाग्य योजना की प्रगति काफी धीमी है। इसका परिणाम है कि जिले के 45 हजार घरों में अब तक बिजली की रोशनी नहीं पहुंच सकी है। अब जबकि योजना की अवधि दिसंबर में पूर्ण होना है, ऐसे में विभागीय अधिकारियों के माथे पर पसीना आ रहा है।
विज्ञापन

वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार जिले में दो लाख 49 हजार 233 घर हैं। विभिन्न योजनाओं के जरिए लोगों को कनेक्शन दिए गए, जिसके तहत एक लाख 37 हजार 786 लोगों के घरों को कनेक्शन उपलब्ध करा दिया गया था। इसके बावजूद एक लाख 11 हजार 447 घरों में बिजली की रोशनी नहीं पहुंच पाई थी। इसे देखते हुए शासन ने अक्तूबर 2017 में सौभाग्य योजना की शुरूआत की। इस योजना के तहत शेष बचे घरों को नि:शुल्क बिजली कनेक्शन देने की मुहिम शुरू हुई। शुरूआती दौर में सब स्टेशनों पर कैंप लगाकर विद्युत कनेक्शन दिया गया। इन कैंपों में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को भी शामिल किया गया, ताकि अधिक से अधिक घरों में विद्युत कनेक्शन से आच्छादित किया जा सके। इसके बाद भी करीब 45 हजार घरों में अब तक बिजली की रोशनी नहीं पहुंची है, जबकि दिसंबर 2018 तक सभी घरों को नि:शुल्क विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराने का लक्ष्य तय किया गया है। जैसे-जैसे समय बीत रहा है विभागीय अधिकारियों की चिंता बढ़ रही है, क्योंकि शासन स्तर से इसकी मानीटरिंग शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें