फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव की तिथि घोषित

Mon, 20 Aug 2018 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
एचआरपीजी कॉलेज में छात्रों के साथ बैठक करते प्रचार्य और छात्र नेता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शहर के एचआरपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल बज गया है। सोमवार को कॉलेज प्रशासन, छात्र नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों की कॉलेज परिसर में संयुक्त बैठक हुई। इसमें 30 अगस्त को चुनाव कराए जाने पर सहमति बनी। इसके साथ ही मुख्य चुनाव अधिकारी और चुनाव अधिकारियों की भी नियुक्ति की गई।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. डीएन पांडेय ने बताया कि प्रशासनिक अधिकारी और छात्र नेताओं के साथ छात्रसंघ चुनाव को लेकर बैठक हुई है। 23 अगस्त से चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी। 24 अगस्त को नामांकन पत्र जमा होगा। उसी दिन नामांकन पत्रों की जांच होगी। 25 अगस्त को नामाकंन पत्रों की वापसी होगी और अंतिम वैध नामांकन पत्रों की घोषणा की जाएगी। 30 अगस्त को सुबह नौ से दो बजे तक मतदान होगा और उसके बाद मतगणना होगी। उसी दिन परिणाम घोषित करते हुए शपथ ग्रहण कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, पुस्तकालय मंत्री के एक-एक पद एवं संकाय प्रतिनिधि के कुल 19 पदों पर चुनाव होगा। इसके लिए डॉ विजय कृष्ण ओझा को मुख्य चुनाव अधिकारी, डॉ. पूर्णेश नारायण सिंह, डॉ. बृजेश त्रिपाठी और डॉ. लालचंद यादव को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। बैठक में तहसीलदार वीरेंद्रनाथ पांडे, डॉ. विजय कृष्ण ओझा, डॉ. प्रताप विजय कुमार, डॉ. पूर्णेश नारायण सिंह, डॉ. लालचंद यादव, शशिकांत राय, अनुभव श्रीवास्तव, चौकी इंचार्ज प्रदीप सिंह समेत अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें