फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतकबीरनगर: मनरेगा में मिला 66.73 लाख का घपला

विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल ऑडिट में मिली गड़बडी, प्रधान, सचिव और तकनीकी सहायक से होगी वसूली
विज्ञापन

शोभित कुमार पांडेय
संतकबीरनगर। मनरेगा योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2018-19 में कराए गए कार्यों के सोशल ऑडिट में आठ ब्लॉकों में 66 लाख 73 हजार 832 रुपये की अनियमितता उजागर हुई है। यह रकम संबंधित ब्लॉकों के तकनीकी सहायक, सचिव और ग्राम प्रधान से बराबर- बराबर वसूली जाएगी।
विज्ञापन

मनरेगा योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2018-19 में कराए गए विकास कार्यों का सोशल ऑडिट वर्ष 2019-20 में ब्लॉक सोशल ऑडिट कोआर्डिनेटर की देखरेख में कराया गया। सोशल ऑडिट को केंद्र सरकार की वेबसाइट पर अपलोड भी किया गया। इसमें नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र में 15,32,068 रुपये, मेंहदावल ब्लॉक में 2,12,680, खलीलाबाद ब्लॉक में 2,29,620, हैंसर बाजार ब्लॉक 10,10,135, बेलहर कला ब्लॉक में 16,60050, बघौली ब्लॉक में 1,79,375, पौली ब्लॉक में 9,89,575 और सेमरियावां ब्लॉक क्षेत्र में 8,60,329 रुपये की गड़बड़ी पकड़ी गई। डीसी मनरेगा राकेश कुमार ने बताया कि जिन-जिन ग्राम पंचायतों में अनियमितता मिली है। उन गांवों के प्रधान, सचिव और तकनीकी सहायक से बराबर -बराबर धनराशि की वसूली होगी। इसके लिए संबंधित ब्लॉकों के बीडीओ को पत्र जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें